Latest News

मुंबई : देवेंद्र फडणवीस सरकार के दौरान राज्य में सरकारी नौकरी भर्ती के लिए शुरू किए गए महापोर्टल को बंद करने की मांग एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की है। मुख्यमंत्री ठाकरे को लिखे पत्र में सुले ने कहा है कि इस पोर्टल के खिलाफ कई उम्मीदवारों ने नाराजगी जताई है। सरकारी नौकरी भर्ती में पारदर्शिता होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन देने के लिए पिछली सरकार ने महासेवा पोर्टल शुरू किया था, लेकिन इस पोर्टल से इच्छुक युवाओं को मदद मिलने की बजाय परेशानी ज्यादा हुई। इसकी हजारों शिकायतें की गईं, राज्य में जगह-जगह महासेवा पोर्टल के खिलाफ युवाओं ने आंदोलन किए। सुप्रिया ने कहा कि चुनाव से पहले मैंने इसके खिलाफ संवाद यात्रा निकाली थी। उस दौरान अनेक युवाओं ने मुझसे मिलकर पोर्टल को बंद करने की मांग की थी। इसलिए पुराने पोर्टल को बंद कर नया पोर्टल शुरू किया जाए। शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने सुले की मांग का समर्थन किया। वहीं मुख्यमंत्री ठाकरे ने इस पर विचारकर निर्णय लेने का आश्वसन दिया है। 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सुप्रिया सुले ने कहा कि महापोर्टल के जरिए होनेवाली भर्ती पारदर्शी होती है। यह दावा निराधार है, इसी कारण युवाओं ने इसके खिलाफ आंदोलन किया था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा शुरू महापोर्टल से भर्ती प्रक्रिया को बंद कर पहले की तरह परीक्षा ली जाए। बता दें कि भाजपा सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए मेगा भर्ती की जगह महापोर्टल तैयार किया था। लोगों ने आरोप लगाया है कि जिस प्राइवेट कंपनी को भर्ती का ठेका दिया गया है, उसने मध्यप्रदेश में घोटाला किया था। अब महाराष्ट्र में ऑनलाइन भर्ती में भ्रष्टाचार शुरू है, इसलिए तत्काल पोर्टल भर्ती बंद कर ऑनलाइन परीक्षा ली जाए।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement