Latest News

मुंबई :  महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा की सरकार बनने की खबरों के बीच भाजपा ने भी बड़ा ऐलान किया है। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने साफ कहा कि बीजेपी ही महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी है और उसके बिना स्थिर सरकार बनाना संभव नहीं है। चंद्रकांत पाटिल ने आगे कहा कि हमारे पास सबसे ज्यादा संख्या है। देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी के नेताओं के समक्ष यह विश्वास व्यक्त किया है कि 119 विधायकों के साथ हम राज्य में भाजपा सरकार बनाएंगे।  हम राज्य को एक स्थिर सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बीजेपी के बिना महाराष्ट्र में कोई सरकार नहीं हो सकती। वहीं महाराष्ट्र  में राष्ट्रपति शासन के बीच सरकार बनाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच डील तय हो गई है। तीनों दलों के बीच जो समझौता हुआ है, उसके मुताबिक महाराष्ट्र में पांच साल तक शिवसेना का ही मुख्यमंत्री रहेगा। वहीं, कांग्रेस और एनसीपी के खाते में एक-एक उपमुख्यमंत्री का पद आएगा।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement