Latest News

मुंबई : मुंबई के सबअर्बन बांद्रा इलाके में 19 वर्षीय एक किशोरी ने एक व्यक्ति को फोन करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खबर है कि लड़की ने खुदकुशी से पहले जिस फोन किया था उसके साथ रिलेशनशिप में थी। पुलिस को यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का लगता है। मुंबई (वेस्ट) के एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनोज शर्मा ने बताया कि प्राची छवि राजन कश्यप ने बांद्रा इलाके में एसवी रोड की मुकुट बिल्डंग में सीलिंग फैन से फांसी  लगाकर जान दे दी। वह अपने चाचा के साथ यहां एक फ्लैट में रहती थी लेकिन जब घटना को अंजाम दिया तब वह अकेली थी। फांसी लगाने से पहले लड़की ने एक शख्स को फोन किया जिसके बारे में खबर है कि वह रिलेशनशिप में थी। उसने  शख्स को कहा कि वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रही है। इसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। इसके बाद वही व्यक्ति एक और लड़की के साथ फ्लैट में पहुंचा तो देखा कि उसका शव फंदे से लटका है। इसके बाद दोनों ने घटना के बारे में पुलिस व पीड़िता के परिजनों को फोनकर जानकारी दी। इसके बाद किशोरी को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी शर्मा ने बताया कि हो सकता है कि पीड़िता ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर ऐसा कदम उठाया हो। मामले की जांच अभी जारी है। मामले के बारे में एक्सीडेंटल डेट का केस दर्ज कर लिया गया है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement