Latest News

मुंबई : पुणे के कोथरूड विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय पर्चा दाखिल करने वाले आशीष कांटे ने अपना नामांकन वापस लेने के बाद महायुति के अधिकृत उम्मीदवार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत  पाटिल को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। नामांकन वापस लेने के बाद आशीष कांटे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की कार्यों को देखते हुए  हमने अपना नामांकन वापस लेने और राज्य के सदैव विकास के लिए पाटिल को समर्थन देने का फैसला लिया है। इस दौरान आशीष कांटे भाजपा में शामिल हुए, जिनका भाजपा  प्रदेशाध्यक्ष ने चंद्रकांत पाटिल ने पार्टी में स्वागत करते हुए भाजपा की सदस्यता दिलाई।

ब्राह्मण बहुल पुणे जिले के कई ब्राह्मण संस्थाओं ने पत्र लिखकर कोथरूड विधानसभा क्षेत्र से महायुति के उम्मीदवार चंद्रकांत पाटिल को अपना खुला समर्थन दिया है, जिसमें कहा  गया है कि कोथरूड विधानसभा क्षेत्र ब्राह्मण बहुल है। पाटिल ने कभी जाति-पाति पर विचार न करते हुए हमेशा सभी समाज के विकास के बारे में सोचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में पिछले पांच वर्ष में सर्व समाज को न्याय मिला है। इसी को देखते हुए हमने उन्हें खुला समर्थन देने का निर्णय लिया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement