Latest News

मुंबई : पर्यावरण मंत्री रामदास कदम को भिवंडी में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक थैली की आपूर्ति की जानकारी मिलने पर उन्होंने गुरुवार को सोनाले औद्योगिक इलाके में 15 से अधिक प्लास्टिक थैली बनाने वाली कंपनियों पर छापा मारा। जानकारी के अनुसार, पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने प्रदूषण नियंत्रण महामंडल के विश्वसनीय अधिकारियों के साथ सोनाले के गुरुदेव कंपाउंड में जब छापामार कार्रवाई शुरू की तो कई कंपनियों के मालिक अपनी कंपनियों में बाहर से ताला लगाकर भाग निकले। कारखाने के भीतर क्या चल रहा है? इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। इसके कारण कंपनी के शटर का ताला तोड़कर मंत्री रामदास कदम एवं अधिकारियों ने प्रवेश किया। वहां प्लास्टिक थैली उत्पादन व कच्चामाल जमा देखकर सभी दंग रह गए। कंपनी के भीतर 24 घंटे प्लास्टिक थैली का उत्पादन निरंतर शुरू रहने का मामला प्रकाश में आया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement