Latest News

मुंबई : मलाबार हिल पुलिस स्टेशन ने एक मॉडल से छेड़छाड के आरोप में चैन्ने के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ था।  व्यापारी गारमेंट्स फर्म से जुड़ा हुआ है। चूंकि मॉडल ने मॉडलिंग के अलावा कई टीवी धारावाहिकों में भी काम किया है, इसलिए व्यापारी ने मॉडल से संपर्क किया। दोनों के बीच पहचान बढ़ी, तो दोनों ने एक दूसरे के नंबर शेयर किए। साल 2015 में व्यापारी ने मॉडल को बताया कि वह चैन्ने के एक धार्मिक गुरु को जानता है। यदि मॉडल उससे पूजा-पाठ करवाएगी, तो उसका मॉडलिंग करियर और भी अच्छा हो जाएगा। मॉडल का आरोप है कि व्यापारी ने उससे इसके लिए आठ लाख रुपये मांगे। उसने दे दिए। जब फिर भी सकारात्मक परिणाम नहीं आए, तो मॉडल ने अपने रुपये वापस मांगे। व्यापारी के जरिए यह रकम उसे वापस मिल गई। बाद में व्यापारी ने उसे शादी करने का प्रपोजल भेजा। जब मॉडल ने न कर दी, तो वह उसे अलग-अलग तरीके से ब्लैकमेल करता रहा। इसी के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement