Latest News

मुंबई : वन विभाग तरफ से खारघर के पांडवकडा झरना क्षेत्र में मॉनसून के दौरान पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रतिबंध पर्यटकों की सुरक्षा के लिए है, फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर यहां जा रहे हैं। खारघर पुलिस ने यहां इंतजाम कर रखे हैं, लेकिन लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन घुस जाते हैं। शनिवार को ही झरने के तेज बहाव में 29 पर्यटक फंस गए थे, जिन्हें मुश्किल से बचाया गया था। ऐसे में अनुशासनहीन पर्यटकों पर नकेल लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने तय किया है कि अब झरना क्षेत्र में जाने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। बता दें कि झरने तक आने वाले अनेक पर्यटकों में कई लोग शराब लेकर आते हैं, जिससे दूसरे पर्यटकों के लिए भी खतरा पैदा हो जाता है। 

झरने के आस-पास के क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में शराब और बीयर की खाली बोतलें मिल रही हैं। पांडवकडा झरने के अलावा कुछ दूर स्थित ओवे बांध और तलोजा झील के सामने स्थित तालाब में भी बहुत से लोग पिकनिक मनाने जाते हैं। पुलिस ने बताया कि झरने सहित ओवे बांध और तलोजा तालाब में पिछले कुछ वर्षों में पानी में डूबने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement