Latest News

मुंबई : कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने बुधवार को बीजेपी पर कर्नाटक की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के एक दर्जन से अधिक विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि दक्षिणी राज्य में जो कुछ हो रहा है, वह देश में लोकतंत्र के लिए घातक है। बता दें कि कांग्रेस के सात, जेडीएस के तीन और दो निर्दलीय विधायक कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद शनिवार से ही मुंबई में हैं और उन्होंने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। वे मुंबई के एक आलीशान होटल में ठहरे हुए हैं। बुधवार को कांग्रेस के दो अन्य विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा। 

पत्रकारों से बातचीत में अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि वह 13 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों को बढ़ावा दे रहे हैं। चव्हाण ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी गठबंधन के बागी विधायकों को मुंबई में पुलिस की निगरानी में बंधक बनाकर रखा गया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘बीजेपी ने पहले गोवा और मणिपुर में लोकतंत्र का मजाक बनाया। (ज्यादातर) बागी विधायक कांग्रेस के हैं लेकिन पार्टी के नेताओं को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। बीजेपी लोकतंत्र का गला घोंट रही है। पत्रकारों से बात करते वक्त जिस तरह डी के शिवकुमार को ले जाया गया, वह निंदनीय है।’ 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement