Latest News

ठाणे: ठाणे मनपा की कुल 9 प्रभाग समितियों में से 7 के अध्यक्ष पद पर महिलाओं ने कब्जा किया है और 2 पर पुरुष सभापति चुने गए हैं। 6 शिवसेना, 2 राकांपा तथा 1 भाजपा के खाते में गई है। 9 प्रभाग समितियों के लिए होने वाले सभापतियों के नामांकन भरने की तारीख 8 जुलाई थी और आगामी महासभा में इसका चयन होना था। उथलसर प्रभाग समिति के लिए दिपा गावंड (भाजपा), कलवा प्रभाग समिति के लिए जितेंद्र पाटील (राकांपा), मुंब्रा प्रभाग समिति के लिए अशरीन राऊत (राकांपा) के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरा। दूसरी तरफ, शिवसेना खेमे से नम्रता पमनानी (कोपरी), प्रज्ञा भगत (माजिवडा- मानपाडा), दिपाली भगत (दिवा), निर्मला कनसे (लोकमान्य-सावरकरनगर), शिल्पा वाघ (वागले इस्टेट) और नरेश सुरकर (वर्तकनगर) ने नामांकन भरा था। इन सभी प्रत्याशियों के विरोध में विपक्षी पार्टियों के किसी भी नगरसेवक ने नामांकन नहीं भरा, जिसके चलते सचिव अशोक बुरपुल्ले ने सभी के नामांकन को वैध करार देते हुए सभापति पद पर निर्विरोध नियुक्त घोषित किया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement