Latest News

मुंबई : सायन-कोलीवाडा में रहने वाली 14 साल की कलगी ने सोमवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली। कलगी नौवीं कक्षा की छात्रा थी। वह एक ट्रांसजेंडर के साथ रहती थी। बताया गया है कि पहले कलगी भी ट्रांसजेंडर थी। उसकी सर्जरी कराके उसे आम लड़की बनाया गया। आत्महत्या की वजह का अभी पता नहीं लगा है। पुलिस के अनुसार, कलगी अनाथ थी और वह एक ट्रांसजेंडर के पास रहती थी। इसका नाम पद्मा देवी है। बताया जा रहा है कि 2006 में पद्मा देवी को मंदिर के चौखट पर कलगी नवजात रूप में मिली थी। उस वक्त कलगी भी ट्रांसजेंडर जैसी दिख रही थी। बाद में पद्मा देवी ने लाखों रुपये खर्च कर कठिन सर्जरी के बाद कलगी को ट्रांसजेंडर से सामान्य लड़की बनाया। 

पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले पद्मावती एक विशेष पूजा के लिए कर्नाटक गई थी। इसी दाैरान कलगी ने आत्महत्या कर ली। पिछले साल एक रीसर्च में यह बात सामने आई थी कि ट्रांसजेंडर बच्चों, खासकर किशोरों, में आत्महत्या करने की संभावना ज्यादा होती है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement