Latest News

मुंबई : पिछले छह वर्षों में मुंबई में कुल 5193 चेन स्नैचिंग के मामले मुंबई पुलिस ने दर्ज किए हैं। इसके तहत कुल 35,15,31,111 रुपये की संपत्ति चोरी हुई है। यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता शकील अहमद शेख को मुंबई पुलिस के जनसूचना अधिकारी सह सहायक पुलिस आयुक्त ने दी है। शेख ने आरटीआई के जरिए 2013 से 2018 के बीच मुंबई में कितनी चेन स्नैचिंग की वारदात, कुल कितने रकम की चोरी और कितनी संपत्ति को फिर से बरामद कर लिया गया है, यह जानकारी मांगी थी। आरटीआई के मुताबिक, मुंबई में 1 जनवरी 2013 से लेकर दिसंबर 2018 तक कुल 5193 चेन स्नैचिंग की वारदात हुईं। इस दौरान स्नैचरों ने 35,15,31,111 रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया। दिलचस्प तो यह है कि इस चोरी हुई संपत्ति में से मुंबई पुलिस ने अब तक सिर्फ 2338 स्नैचिंग के मामले ही सुलझा पाई है। इससे सिर्फ 7,12,68,030 रुपये की संपत्ति ही बरामद की जा सकी है, जो कुल संपत्ति का सिर्फ 20 प्रतिशत है। 

किस साल कितनी चेन स्नैचिंग 

- 2013 में कुल 2090 चेन स्नैचिंग 

कुल 13,95,37,987 की संपत्ति छीनी

सिर्फ 793 मामलों को ही सुलझाया गया

2,40,42,268 रुपये की संपत्ति बरामद

कुल संपत्ति का सिर्फ 17.5 प्रतिशत

- 2014 में कुल 1409 चेन स्नैचिंग 

कुल 9,87,25,644 रुपये की संपत्ति छीनी

सिर्फ 648 मामलों को ही सुलझाया गया

1,78,94,655 रकम की संपत्ति बरामद

कुल संपत्ति का सिर्फ 18 प्रतिशत

- 2015 में कुल 909 चेन स्नैचिंग 

कुल 5,92,13,700 रुपये की संपत्ति छीनी गई

सिर्फ 419 मामलों को ही सुलझाया गया

15278160/- रकम की संपत्ति बरामद

कुल संपत्ति का सिर्फ 26 फिसदी

- 2016 में कुल 445 चेन स्नैचिंग 

कुल 2,96,30,380 रुपये की संपत्ति छीनी

सिर्फ 245 मामलों को ही सुलझाया गया

64,68,160 रुपये की संपत्ति बरामद

कुल संपत्ति का सिर्फ 22 प्रतिशत बरामद

- 2017 में कुल 169 चेन स्नैचिंग 

कुल 1,24,19,000 की संपत्ति चोरी

सिर्फ 113 मामलों को ही सुलझाया गया

41,05,456 रकम की संपत्ति बरामद

- 2018 में कुल 171 चेन स्नैचिंग 

कुल 1,20,04,400 रुपये की संपत्ति चोरी

सिर्फ 120 मामलों को ही सुलझाया गया

34,79,331 रुपये की संपत्ति बरामद

कुल संपत्ति का सिर्फ 29 प्रतिशत


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement