HBSE 10th result 2019: 10वीं रिजल्ट में हिमांशु, शालिनी, संजू और ईशा ने किया टॉप
नई दिल्ली, HBSE Class 10 result 2019 हरियाणा बोर्ड के 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं।आज दोपहर तीन बजे परिणाम घोषित किए गए। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक बेवसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं। हरियाणा में 8 मार्च से 30 मार्च तक दसवीं की परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। रिजल्ट घोषित होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस की गई।
हरियाणा बोर्ड द्वारा कराई गई 10वीं की परीक्षा में इस बार 57.39 फीसदी छात्र पास हुए हैं। बता दें कि इस बार 10वीं की परीक्षा में 3,64,967 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें की 2.09,445 छात्र पास हुए। हालांकि इस बार भी परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। एग्जाम में पास हुई लड़कियां का आकंड़ा 62.17 फीसदी रहा तो लड़कों का 53.43 फीसदी। इससे पहले हरियाणा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आया था। 12वीं का परीक्षा परिणाम 74.4 प्रतिशत रहा था।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.