Latest News

चौथी बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई ने फाइनल में तीसरी बार 150 से कम का स्कोर डिफेंड किया। चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे और अनुभवी मलिंगा की सटीक गेंदबाजी के चलते मैच आखिरी गेंद तक पहुंच गया था। शार्दुल स्ट्राइक पर थे और जीत के लिए मुंबई को 2 रनों की दरकार थी। मलिंगा ने 112 किमी/घंटा की रफ्तार से स्लोअर यॉर्कर डालकर शार्दुल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मलिंगा ने दूसरी गेंद 143 किमी/घंटा की रफ्तार से फेंकी थी। लेकिन, आखिरी गेंद उन्होंने 112 किमी/घंटा की स्पीड से फेंकी यानी इस गेंद में उन्होंने रफ्तार 31 किमी तक कम कर दी थी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement