Latest News

पंजाब के साथ साथ अब महाराष्ट्र के मुंबई में भी गुजरात के शेर दहाड़ मारते दिखेंगे।गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एनीमल एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य के मुंबई तथा पंजाब को शेर की एक-एक जोड़ी देने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।  देश के अन्य राज्यों को वन प्राणियों एवं पक्षी संपदा से परिचित कराने के उद्देश्य से यह प्रोग्राम शुरू किया गया है।

गुजरात सरकार के इस फैसले के बाद जूनागढ़ के शक्करबाग चिड़ियाघर से मुंबई के वीरमाता जीजाबाई भोंसले उघान को दो नर और दो मादा शेरों को दिया जाएगा। इसके बदले मुंबई के इस चिड़ियाघर से शक्करबाग चिड़िया घर को जेब्रा की दो जोड़ी, कोकटेल ग्रे की दो जोड़ी, कोकटेल ह्वाइट की एक जोड़ी, नाइट एरोन की चार जोड़ी तथा एक मादा होर्नबिल जैसे प्राणियों को दिया जाएगा।

रानीबाग (जीजामाता उद्यान) में नए मेहमान तेंदुएं और सियार के नर-मादा की जोड़ी को लाया गया है। इन मेहमानों को मंगलूरू के पिलिकुलाल जू से लाया गया है। यहां आने वाले पर्यटक इन जानवरों को जून से देख पाएंगे। तेंदुए और सियार की एक जोड़ी को 28 अप्रैल को मुंबई लाया गया था। नर तेंदुए की उम्र दो साल है, उसका नाम ड्रेगोन है जबकि मादा तेंदुए का नाम पिंटो है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement