मिड-डे मील योजना को लेकर बीएमसी आयुक्त से की मुलाकात
मुंबई, 30 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की पत्नी अमृता फड़णवीस ने मंगलवार को बीएमसी आयुक्त अजय मेहता से मुलाकात की और उन्हें कुछ कड़े नियम-कायदों के बारे में बताया जो महिलाओं को महानगरपालिका के स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मील की आपूर्ति करने से रोक रहे हैं। उन्होंने मेहता को स्कूल की मिड-डे मील योजना में भाग लेने के लिए महानगर में 1000 वर्ग फुट की जगह होने जैसे नियमों के बारे में बताया जो कई स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की गरीब लेकिन कुशल महिलाओं को हतोत्साहित कर रहे हैं। अमृता फड़णवीस ने कहा, ‘‘गरीब महिलाओं और एसएचजी के लिए 1000 वर्ग फुट की अनिवार्यता मुश्किल है। बीएमसी आयुक्त ने मुझे आश्वस्त किया है कि इन मुद्दों पर सकारात्मक तरीके से पुनर्विचार किया जाएगा।’’
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.