Latest News

मुंबई : भारी बारिश के बीच भांडुप (वेस्ट) इलाके में एलबीएस मार्ग पर एक बड़ा सड़क धंसाव होने की घटना सामने आई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब दोपहर 1 बजे एलबीएस मार्ग पर एशियन पेंट्स परिसर के सामने हुई, जहां पहले से खुदाई का काम चल रहा था। अचानक सड़क का हिस्सा धंस गया, जिससे वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया।

सिविक अधिकारियों के मुताबिक, गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, जिस जगह खुदाई का कार्य चल रहा था, उसी के ऊपर सड़क की सतह कमजोर होकर बैठ गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। धंसाव के दौरान वहां खड़ा एक टेम्पो भी सड़क के टूटे हुए हिस्से के साथ गड्ढे में गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका के S वार्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement