Latest News

ऐक्ट्रेस राधिका आप्टे पर्दे पर कई बार हॉट अवतार में दिखाई दे चुकी हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में वह कम हॉट नहीं हैं। राधिका इन दिनों मिस्त्र में हॉलिडे मना रही हैं और इस दौरान की एक तस्वीर में उनका सुपर हॉट अवतार देखने को मिल रहा है। राधिका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह बोट के किनारे पर बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान वह वाइट ऐंड ब्लैक स्ट्राइप बिकीनी पहनी दिखाई दे रही हैं। साथ में उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ है। फोटो शेयर करते हुए राधिका ने लिखा, 'मैंने बोट पर बैठने के लिए सबसे आम जगह चुनी।' 

बिकीनी पहनी राधिका बोट किनारे बैठी भले ही कैजुअल अंदाज में हों, लेकिन तस्वीर में उनकी फिट बॉडी और ऐब्स देखे जा सकते हैं। उनका यह अवतार यकीनन हॉट ऐंड सेक्सी है। फैन्स को भी यह फोटो काफी पसंद आ रहा है। 

डीप वी नेक में सेक्सी लुक 

वैसे राधिका ने एक और फोटो शेयर किया है जो एक फोटोशूट के दौरान का है। इसमें वह लॉन्ग ड्रेस पहनी दिखाई दे रही है, जिसमें डीप वी नेक डिजाइन है। ड्रेस में स्लिट भी है जो ओवरऑल लुक को सेक्सी फील दे रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर इस फोटो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो राधिका आप्टे जल्द ही इंग्लिश फिल्म्स 'द आश्रम' और 'द वेडिंग गेस्ट' में नजर आएंगी। फिलहाल ये फिल्में पोस्ट-प्रॉडक्शन स्टेज में हैं। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement