Latest News

भाईंदर: पिछले कई महीनों से अपने अनोखे और विवादित डिजाइन को लेकर चर्चा में रहा गोल्डन नेस्ट सर्कल फ्लाईओवर अब आखिरकार यातायात के लिए खोलने की तैयारी में है। भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने जानकारी दी है कि तकनीकी सुधारों के बाद फ्लाईओवर को मई महीने के अंत तक आम नागरिकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। भाईंदर (पूर्व) के गोल्डन नेस्ट सर्कल इलाके में मेट्रो लाइन के समानांतर बनाए गए इस चार लेन फ्लाईओवर का डिजाइन शुरुआत से ही विवादों में रहा। पुल से भाईंदर पूर्व फाटक की ओर उतरते समय चार लेन अचानक दो लेन में बदल बदल गई, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के लिए दुर्घटना और भारी ट्रैफिक जाम का खतरा बढ़ने के आरोप लग रहे थे।

फ्लाईओवर की इसी संकरी संरचना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं और देखते ही देखते यह मामला देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया लोगों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसियों की जमकर आलोचना की। बढ़ते विरोध और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने फ्लाईओवर के अंतिम हिस्से में तकनीकी बदलाव किए हैं।पुल के संकरे हिस्से को तोड़कर सड़क संरचना में सुधार किया गया है, ताकि यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम हो सके।

फिलहाल फ्लाईओवर पर अंतिम चरण का काम जारी है। आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, रेडियम स्ट्रिप्स और अन्य सुविधाएं लगाई जा रही हैं, जिससे रात के समय भी वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता मिल सके। विधायक नरेंद्र मेहता ने कहा कि आईआईटी की सुरक्षा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, यदि रिपोर्ट आने में देरी भी होती है, तब भी नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवर को इसी महीने के अंत तक शुरू करने की योजना बनाई गई है।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement