Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक में कथित धर्मांतरण और यौन शोषण, फिर अमरावती में सेक्स स्कैंडल के खुलासे के बाद मुंबई से नया मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अशरफ नाम का युवक कथित तौर पर कंपनी में साथ काम करने वाली हिंदू लड़कियों को टारगेट करता था। आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एक लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके साथ अश्लील बात करता था। वह धर्म से जुड़ी हुई बातें भी करता था।

मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी और पीड़िता जिस कंपनी में काम करते थे, वो कंपनी बंद हो गई है। आरोपी कंपनी में किसी बड़े पोस्ट पर नहीं था, बल्कि वह एक सहकर्मी था।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement