Latest News

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर में महिलाओं का सिर काटकर हत्या की वारदातों से जिले में दहशत है। लगातार दो महिलाओं का धड़ मिलने की घटना से पुलिस प्रशासन भी हैरान है। 8 अप्रैल को वालीव पुलिस स्टेशन की हद में महिला का धड़ मिला था, अब मनोर पुलिस स्टेशन की हद में महिला का धड़ मिला है। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद महिला का सिर, हाथ-पैर काट लिए गए हैं। पिछली घटना भी ठीक इसी तरह की थी। पिछला मामला भी अब तक अनसुलझा है। पुलिस के अनुसार, सिर, हाथ-पैर ही शिनाख्त में अहम भूमिका निभाते हैं, पर इन वारदातों में पहचान मिटाने के लिए ये हिस्से गायब कर दिए गए हैं।  पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर मनोर पुलिस को संतोष रामा पाडोसा ने सूचना दी कि मुंबई-अहमदाबाद हाइवे से सटे साये गांव के पास एक सुनसान जगह पर चादर में लिपटी कोई चीज पड़ी है, जिससे तेज दुर्गंध आ रही है। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब चादर खोली, तो उसमें महिला की लाश थी, जिसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास का इलाका छान मारा, लेकिन महिला के शरीर के बाकी हिस्से नहीं मिले। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement