Latest News

मुंबई : मुंबई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सीरियल्स में काम दिलाने का झांसा देकर एक महिला कलाकार को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसका यौन शोषण किया गया. इसके साथ ही उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अश्लील वेबसाइट्स पर अपलोड किए गए. पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है. 

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पिछले चार वर्षों से अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ मुंबई में रह रही है. वह सोशल मीडिया पर रील्स बनाती है और छोटे-मोटे कलाकारी के काम से परिवार की आजीविका चलाती है. इसी सिलसिले में उसने अपने काम से जुड़ी जानकारी और संपर्क नंबर सोशल मीडिया के अलग-अलग ग्रुप्स पर साझा किए थे. 

पॉडकास्ट में काम दिलाने के बहाने बुलाया घर

पीड़िता के अनुसार, जुलाई 2025 में उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नाम सलमान बताया और पॉडकास्ट में काम दिलाने की बात कही. बाद में उसे एक अन्य नंबर दिया गया, जिस पर संपर्क करने पर एक महिला ने अपना नाम सोनिया गुप्ता बताया. सोनिया ने खुद को यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर बताते हुए पीड़िता को अपने घर बुलाया. 

गोवा और केरल में शूटिंग की बात कहकर बुलाया

सोनिया का घर कांदिवली पूर्व के ठाकुर कॉम्प्लेक्स स्थित एक इमारत में था, जहां शूटिंग भी की गई. पीड़िता का आरोप है कि सोनिया के घर आने-जाने के दौरान उसे कई बार अत्यधिक नींद और शरीर में दर्द महसूस होता था, लेकिन सोनिया ने इसे सामान्य बताकर टाल दिया. 20 अगस्त 2025 को सोनिया ने पीड़िता को गोवा और केरल में शूटिंग की बात कहकर बुलाया. 21 अगस्त को सोनिया के घर पर दो अन्य लड़कियां भी पहुंचीं. कुछ समय बाद एक व्यक्ति आया. आरोप है कि यात्रा से पहले सभी लड़कियों के मोबाइल फोन जमा करवा लिए गए. 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement