Latest News

   मंगलवार को लॉटरी निकाल कर उसके घरों की संख्या आबंटित की गई। म्हाडा पात्र पुलिस वालों को उनका किस मंजिल पर घर होगा इसकी जानकारी दी है। लोअर परेल बीडीडी चाल के इमारत क्रमांक 1, 2, 5, 12 और 13 में पुलिस विभाग के अधिकार क्षेत्र में हैं। इन पांच इमारतों में कुल 182 घर हैं। पुलिस उपायुक्त ने म्हाडा के मुंबई बोर्ड को 182 में से 154 पात्र घरों की सूची दी है। इस संबंध में बांद्रा पूर्व म्हाडा मुख्यालय में कार्यक्रम में पुलिस भवन संख्या 1, 2, 5, 12, 13 में पुलिस कर्मचारी रहते है। उनकी सूची सौपा कर उनका लॉटरी निकाल कर उनके घरो की संख्या निश्चित कर दी गई।

इन इमारतों में रहने वाले पुलिसकर्मियों को लॉटरी निकाल कर उनके घरों की संख्या निश्चित की गई। लॉटरी कंप्यूटर से निकाली गई। म्हाडा ने इन इमारत के रहिवासियों को प्रस्तावित पुनर्वास में घर आवंटित किए हैं, म्हाडा ने पुलिसकर्मियों के घरो की सूची अपने वेबसाइट https://mhada.gov.in पर प्रकाशित कर दी है। पुलिस कर्मियों के घरो की निकली गई लॉटरी बांद्रा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हुई जिसमे हाईपावर निगरानी समिति के सदस्य जॉनी जोसेफ, राज्य सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मोइज हुसैन अली, मुंबई विकास विभाग के निदेशक सतीश अंबावड़े, उप मुख्य अधिकारी राजेंद्र गायकवाड़ सहित अन्य मौजूद रहे।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement