इंद्राणी मुखर्जी को उच्च न्यायालय से मिली जामीन और कहा बहुत दिनों बाद खुला आसमान देखा
इंद्राणी मुखर्जी देश की मशहूर मीडिया हस्ती थी. वहीं पीटर मुखर्जी देश में प्राइवेट टीवी चैनलों को कामयाब बनाने वाली शख्सियतों में से एक थे. इंद्राणी पीटर की दूसरी पत्नी थी, वहीं इंद्राणी की ये तीसरी शादी थी. इंद्राणी मुखर्जी का जन्म 22 नवंबर 1972 को असम के गुवाहाटी में हुआ था. 1996 में कोलकाता में एक रिक्रूटमेंट कंपनी की शुरूआत की. इसका नाम उन्होंने INX सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड रखा. 2001 में इंद्राणी कोलकाता से मुंबई आईं. इसी दौरान उनकी मुलाकात पीटर मुखर्जी से हुई. 2002 में दोनों ने शादी कर ली
23 मई, 2012 को पुलिस को रायगढ़ जिले में एक क्षत-विक्षत शव मिला था. इसके बाद सीबीआई ने दावा किया कि यह शीना का शव है. 21 अगस्त, 2015 को इंद्राणी मुखर्जी के पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय को पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में पकड़ा था. उसने पुलिस को तीन साल पहले शीना की हत्या अपराध में इंद्राणी के शामिल होने की बात को कबूला था. 25 अगस्त, 2015 को इंद्राणी मुखर्जी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया. 26 अगस्त, 2015 को इंद्राणी मुखर्जी के पूर्व पति संजीव खन्ना को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया. 19 नवंबर, 2015 को इंद्राणी के तत्कालीन पति पीटर मुखर्जी को सीबीआई ने पकड़ा. इसके बाद मामला अदालत में चला गया. सुप्रीम कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी की गिरफ्तारी के लगभग सात वर्ष बाद जमानत दी.