सिडको द्वारा तैयार किए गए नवी मुंबई मेट्रो के रोलिंग स्टॉक को रेल मंत्रालय
सिडको द्वारा तैयार किए गए नवी मुंबई मेट्रो के रोलिंग स्टॉक (कोच, इलेक्ट्रिकल आदि) को रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने मंजूरी दे दी है।रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) के तरफ से नवी मुंबई मेट्रो (Navi Mumbai Metro) के डिब्बों और विद्युत प्रणाली को मंजूर किए जाने की जानकारी सिडको एमडी डॉ. संजय मुखर्जी (Dr. Sanjay Mukherjee) ने मीडिया (Media) को दी।
गौरतलब है कि सिडको द्वारा तैयार की जा रही नवी मुंबई मेट्रो लाइन-1 की बेलापुर से पेंधर (तलोजा) तक की दूरी 11.1 किमी है। इस मार्ग पर कुल 11 मेट्रो स्टेशन हैं। इस मार्ग पर पहले चरण में मेट्रो सेवा खारघर स्थित सेंट्रल पार्क से तलोजा के पेंधर तक शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। जिसके लिए सुरक्षा ट्रायल किया गया था। 5.14 किमी की इस दूरी के बीच 5 मेट्रो स्टेशन हैं। इसके लिए अब रेल मंत्रालय से रोलिंग स्टॉक की मंजूरी मिली है। प्रथम चरण के इस हिस्सा पर अब निर्माण कार्य का परीक्षण शेष बचा हुआ है, जिसका परीक्षण सफल होने पर मेट्रो लाइन - 1 पर खारघर के सेंट्रल पार्क से पेंधर के बीच मेट्रो की सेवा शुरू होगी