मुंबई के उपनगरीय इलाके में बीते शुक्रवार को 54 वर्षीय बैंक अधिकारी की उसकी पत्नी और बेटे ने कथित तौर पर जगाह्न्य हत्या
एक बड़ी ही सनसनीखेज खबर के अनुसार मुंबई के उपनगरीय इलाके में बीते शुक्रवार को 54 वर्षीय बैंक अधिकारी की उसकी पत्नी और बेटे ने कथित तौर पर जगाह्न्य हत्या कर दी और शव को फिर एक इमारत की सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया ताकि यह पूरा मामला आत्महत्या का लगे।
इस बाबत पुलिस बताया कि, आरोपियों ने अब कबूल किया है कि वे मृतक से बुरी तरह से तंग आ चुके थे क्योंकि वह परिवार पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता था, उन्हें घर खर्च नहीं देता था और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर खूब झगड़ा करता था।
पुलिस ने बताया कि घटना अंधेरी (पश्चिम) के वीरा देसाई रोड स्थित सिडबी क्वार्टर में सुबह चार बजे से चार बजकर 54 मिनट के बीच हुई। वहीं मृतक की पहचान संतनकुमार शेषाद्री (54) के रूप में हुई है। उक्त शव को घटना परिसर में देखे जाने के बाद, इमारत के निवासियों द्वारा पुलिस को इस बारे में तुरंत सूचित किया गया।
हालंकि शुरू में इसे आत्महत्या का ही केस माना गया था, लेकिन जब गहन तफ्तीश के दौरान पुलिस को उसके फ्लैट के फर्श और दीवारों पर खून के कुछ बड़े धब्बे मिले और दागों को धोने का प्रयास भी स्पष्ट दिख रहा था। इन सुरागों के बाद पुलिस ने संतनकुमार की पत्नी जयशीला शेषाद्रि (52) और बेटे अरविंद (26) से कड़ी पूछताछ शुरू की। जिसके बाद दोनों ने उसकी हत्या करने का अपराध स्वीकार भी कर लिया। पुलिस ने जयशीला और अरविंद को गिरफ्तार कर मामले की जांच फिर से शुरू कर दी है। एक बड़ी ही सनसनीखेज खबर के अनुसार मुंबई के उपनगरीय अंधेरी इलाके में बीते शुक्रवार को 54 वर्षीय बैंक अधिकारी की उसकी पत्नी और बेटे ने कथित तौर पर जगाह्न्य हत्या कर दी और शव को फिर एक इमारत की सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया ताकि यह पूरा मामला आत्महत्या का लगे।