Latest News

  मुंबई, प्रेट्र। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे को कथित तौर पर धमकी देने वाले एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। राज्य सरकार ने गुरुवार को इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित करने की घोषणा की थी।एसआइटी को ठाकरे तथा अन्य विधायकों को मिली धमकियों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। उसे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फैन बताया जा रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा में इस बात की जानकारी देते हुए राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने बताया कि आदित्य ठाकरे को धमकी देनेवाले व्यक्ति की पहचान जयसिंह राजपूत के रूप में हुई है। उसे मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक में पकड़ा और मुंबई लेकर आई।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement