Latest News

    मुंबई के कुर्ला इलाके में 20 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है.पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले का पता तब चला जब खाली इमारत में पड़ा शव सड़ने लगा. मुबंई पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है. हालांकि अभी तक पीड़िता की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस विशेष टीम बनाकर इस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

वहीं, मुंबई के कुर्ला इलाके में युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या पर डीसीपी प्रणय अशोक ने कहा कि "पीड़िता की पहचान का पता लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. यौन उत्पीड़न के सबूत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मिलेंगे. बता दें कि फिलहाल दुष्कर्म का आरोपी फरार है. पुलिस लगातार आरोपी का पता लगा रही है. इसे लेकर छानबीन जारी है.बता दें कि कुर्ला इलाके में इसी साल सितंबर में दुष्कर्म की घटना सामने आई थी. एक युवती के साथ सितंबर में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था. जिसके बाद बेहोशी की हालत में लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया था.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement