Latest News

   मुंबई पुलिस  ने दक्षिण मुंबई के पैधोनी इलाके में एक नकली नोट  छापने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है.मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में 47 साल के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है. यहां भारतीय करेंसी ज्यादातर 2000 रुपये के नकली नोटों  की छपाई की जाती थी.

मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) ने यह कार्रवाई की. फैक्टरी से पुलिस ने 1 लाख 6 हजार रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किए हैं. पुलिस को यहां से 2000 रुपये के 53 नकली नोट मिले.

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शब्बीर हसन कुरैशी  के रूप में हुई है. शब्बीर के घर से एक कंप्यूटर प्रिंटर और नकली नोट बनाने के लिए आवश्यक अन्य सामग्री भी बरामद की गई है. पुलिस ने कहा, "आरोपी अपने ही घर पर पिछले कई दिनों से नोट छाप रहा था, उसने मुंबई के अलग-अलग बाजारों में इन नोटों को बांटा है." फ़िलहाल मुंबई पुलिस शब्बीर से पूछताछ कर रही है और नकली नोटों के रैकेट में शामिल अन्य लोगों की डिटेल्स जुटा रही है.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement