Latest News

मुंबई, बीएमसी ने कहा है कि अब कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका नहीं है और वह टीकाकरण अभियान जोरों से चला रही है। बीएमसी ने सोमवार को मुंबई हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया कि अब तक मुंबई में 42 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं, जबकि 82 लाख से ज्यादा लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है।
बीएमसी के वकील अनिल साखरे ने हाई कोर्ट को बताया, 'बिस्तर पर पड़े 2,586 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं, जबकि ऐसे 3,942 लोगों पहली खुराक लगी है।
मुख्य न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी.एस. कुलकर्णी की पीठ वकील धृति कपाड़िया और कुणाल तिवारी की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में अनुरोध किया गया था कि 75 साल से ज्यादा आयु के वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और पूरी तरह से बिस्तर पर पड़े लोगों का घर-घर जाकर टीकाकरण करने का निर्देश केंद्र और राज्य सरकारों को दिया जाए। यह अनुमति मिलने के बाद कोर्ट ने जनहित याचिका का निस्तारण कर दिया।
महाराष्ट्र में 8 महीने के बाद एक दिन में सबसे कम 2,026 नए कोरोना केस आए हैं। वही एक दिन में 26 मौतें हुईं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 339 पॉजिटिव केस मिले, जबकि दो मरीजों की मौत दर्ज की गई।
भारत में कोविड-19 के ऐक्टिव केस 6,099 कम होकर 2,64,458 रह गए हैं। ये 200 दिन में सबसे कम हैं। पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमण के 20,799 नए मामले सामने आए, जबकि 180 लोगों की मौत हुई। सबसे ज्यादा 74 मौतें केरल में हुईं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement