Latest News

नई दिल्ली : राज कुंद्रा के साथ पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट में फंसी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का मुंबई पुलिस ने बुरा हाल कर दिया है। दरअसल इस मामले में मुंबई पुलिस ने कुछ समय पहले गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। हालांकि वो अब पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं लेकिन फिर भी मुंबई पुलिस की पैनी नजर उनके ऊपर है। अब हाल ही में गहना ने सोशल मीडिया के जरिए मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गहना ने फटे हुए कपड़ों में अपनी एक तस्वीर शेयर की है और इसके साथ एक लंबा- चौड़ा सा नोट लिखकर अपनी इस दुर्दशा का जिम्मेदार मुंबई पुलिस का ठहराया है।
गहना वशिष्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में गहना एक कुर्ता पहनी हैं। जो उनके बगल की तरफ से फट चुका है। हालांकि तस्वीर में उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। केवल उनके फटे हुए कपड़े दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ गहना ने बताया है कि उनकी ये दुर्दशा मुंबई पुलिस की वजह से हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि अब उनके पास पैसे नहीं बचे हैं। उनका मोबाइल और लैपटॉप सबकुछ पुलिस ने सीज कर लिया है। हालांकि उन्होंने ये भी लिखा है कि चाहे कुछ भी हो जाए वो हाल नहीं मानेंगीं।
गहना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पुलिस वालों ने ये दुर्दशा कर दी है मेरी, सारे अकाउंट फ्रीज हैं, पैसे नहीं हैं, घर जा नहीं सकती, नहीं तो पुलिस अरेस्ट कर लेगी। मोबाइल, लैपटॉप सब ले लिया, पिछली बार जमानत के लिए कार गिरवी रखवा दी थी। कुछ अनजान लोगों के साथ रह रही हूं, एक घर में अनजान लोगों ने कब्जा कर लिया है वकील की फीस किसी से मांगकर दी। और इससे ज्यादा क्या करोगे मुंबई पुलिस इससे ज्यादा क्या किसी का बिगाड़ोगे।'

 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement